• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रंग लाई मेहनत, अभ्युदय योजना ने फिर रचा इतिहास

Writer D by Writer D
13/07/2025
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ, शिक्षा
0
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में युवाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) एक बार फिर बड़ी सफलता का प्रतीक बनी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 2024 की परीक्षा में योजना से जुड़े 14 अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। इन अभ्यर्थियों में श्याम यादव ने ऑल इंडिया 2nd रैंक प्राप्त कर प्रदेश और योजना दोनों का मान बढ़ाया है।

युवाओं के सपनों को मिल रहे पंख

इस उपलब्धि पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) आज प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख दे रही है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “सशक्त उत्तर प्रदेश, सक्षम युवा” की सोच को साकार करती मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आज युवाओं के लिए एक परिवर्तनकारी पहल बन चुकी है।

राज्यभर से आए अभ्यर्थियों ने बढ़ाया नाम

समाज कल्याण अधिकारी पवन यादव ने बताया कि श्याम यादव के साथ-साथ अन्य सफल अभ्यर्थियों में प्रतीक वर्मा (रैंक 61), अभिषेक मिश्रा (77), अनूप कुमार (106), सत्यपाल सिंह यादव (133), दिव्या सिंह परिहार (166), हिमांशु मौर्या (197), मितेंद्र श्रीवास्तव (208), रोहित वर्मा (224), ललित सिंह (225), हिमांशु सिंह (297), मंगलदीप पाल (313), रुपाली सिंह (365) और शिवम आनंद (379) शामिल हैं।

अभ्युदय योजना ने मेरी राह आसान की: श्याम यादव

ऑल इंडिया सेकंड रैंक प्राप्त करने वाले श्याम यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़ने के बाद मुझे विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, मॉक इंटरव्यू और उत्तम स्टडी मटीरियल मिला। योजना ने मेरी दिशा भी तय की और आत्मविश्वास भी बढ़ाया।”

सीएम योगी की दूरदृष्टि का परिणाम है योजना की सफलता

वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई यह योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) आज प्रदेश के 75 जिलों में 166 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य IAS, PCS, NEET, JEE, NDA, CDS, CUET, CAPF जैसी परीक्षाओं के लिए समाज के हर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देना है।

87,000 से अधिक युवा लाभान्वित

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चल रही इस योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) से अब तक 87,000 से अधिक युवा लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 1,100 से ज्यादा अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए हैं। योजना को सफल बनाने में संयुक्त निदेशक सुनील कुमार विशेन, पी.के. त्रिपाठी और उपनिदेशक सुनीता यादव की भूमिका सराहनीय रही है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान छाया धुंए का गुबार

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा का सपना हो रहा साकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
Next Post
Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा का सपना हो रहा साकार

यह भी पढ़ें

keshav maurya

उप्र में चल रही भाजपा की बयार, सपा रहे घर वापसी को तैयार : केशव मौर्य

22/01/2022
नवनीत सहगल

मार्जिनमनी स्कीम से कारीगरों को 20 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है : सहगल

18/10/2020
CM Yogi

गुरु परंपरा ने भारत को दिया त्याग और बलिदान का संदेश: सीएम योगी

28/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version