• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वडोदरा नाव हादसे में अब तक 14 की मौत, PMO ने जताया शोक

Writer D by Writer D
18/01/2024
in क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Vadodara Boat Accident

Vadodara Boat Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव (Vadodara Boat Accident) एक झील में पलट गई। नाव में 27 बच्चे सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, हरणी की मोटनाथ झील (Motnath Lake) में ये बच्चे नौका विहार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने 14 लोगों की मौत कंफर्म की है। हरणी झील में डूबने से 12 बच्चे और 2 टीचर की मौत हुई है। वह वडोदरा के प्रभारी मंत्री भी हैं। सामने आया है कि हर्ष संघवी भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

वहीं, इस मामले में विधायक शैलेष मेहता ने कहा कि, यह बोट ठेकेदार की गलती है, बोट में क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे, साथ में शिक्षक भी थे। सरकार से इस मामले में सख्त से सख्त कारवाई की मांग की जाएगी।

गुजरात के वडोदरा में झील में पलटी नाव

बता दें कि गुरुवार शाम को हुए दुखद घटनाक्रम (Vadodara Boat Accident) में पहले सिर्फ 6 लोगों की मौत की खबर आई थी। नाव डूबने के बाद से मौके पर बचाव अभियान जारी है। देर शाम इस मामले में मृतकों की संख्या बढ़ गई। अभी भी झील में डूबे लोगों की तलाश हो रही है।

सीएम ने जताया दुख, बचाव अभियान जारी

नाव पलटने की घटना को लेकर गुजरात के सीएम ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। सिस्टम को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।’

PMO ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख दिए जाएंगे

वडोदरा नाव हादसे को लेकर PMO ने भी शोक जताया है। PMO ने X पर लिखा कि, वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही PMO ने ऐलान किया कि, प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Tags: Vadodara Boat Accident
Previous Post

बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को ई कार्ट से श्रीरामलला के दर्शन कराएगी योगी सरकार

Next Post

धार्मिक व तीर्थ स्थलों की सफाई, सुशोभन में न रहे कोई कमी: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

09/03/2026
cm dhami
राजनीति

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

09/03/2026
CM Dhami presented the budget
Main Slider

आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन

09/03/2026
CM Nayab Singh
Main Slider

भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया: मुख्यमंत्री नायब

08/03/2026
CM Vishnu Dev
राजनीति

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

08/03/2026
Next Post
AK Sharma

धार्मिक व तीर्थ स्थलों की सफाई, सुशोभन में न रहे कोई कमी: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

vaccination

वैक्सीनेशन में यूपी बना नंबर वन, अब तक लगी साढ़े तीन करोड़ से अधिक डोज

08/07/2021
स्पेक्टर

ज़ेनोफ़र की सीरीज ‘स्पेक्टर’ को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिल रही है सराहना

28/07/2020
CM Yogi shares vision of 'smart policing'

यूपी पुलिस आज अपराधियों के लिए भय और नागरिकों के लिए विश्वास का बनी है प्रतीक: योगी

27/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version