Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मंदिर के दर्शन के लिए निकली बस अनियंत्रित होकर बस पलटी, 14 श्रद्धालु घायल

bus overturned

bus overturned

बरेली से कुछ श्रद्धालु बस में सवार होकर मथुरा और उसके आसपास के मंदिरों के दर्शन के लिए निकले थे। जब बस हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर भैरों मंदिर के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार 14 यात्री घायल हो गए।

घायलों को आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों में से कुछ को 108 एंबुलेंस से और कुछ को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जनता कर्फ्यू को हुआ एक साल, पीएम मोदी के एक अपील पर थम गया था देश

हादसे में घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। इनमें से गंभीर रूप से घायल एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं बस के अन्य यात्रियों को एक प्राइवेट स्कूल की बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

Exit mobile version