Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश में 24 घंटों में कोरोना के 14,623 केस दर्ज, 197 की मौत

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 623 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कल 197 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 92 हजार 651 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब एक लाख 78 हजार 98 रह गई है। वहीं, पिछले एक दिन में 19 हजार 446 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद अबतक कोरोना से तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 41 लाख 8 हजार 996 मामले सामने आ चुके हैं।

इस तरह से कम समय में ही बनाए कुकर में एग्लेस केक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, बीते दिन वैक्सीन की 41 लाख 36 हजार 142 डोज़ दी गईं। जिसके बाद देश में कोरोना वैक्सीन की अबतक 99 करोड़ 12 लाख 82 हजार 283 डोज़ दी जा चुकी हैं। भारत जल्द ही वैक्सीन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाला है।

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि, वो कोविड के टीकों की पर्याप्त उपलब्धता के मद्देनजर टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान दें। साथ ही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, बड़ी संख्या में लाभार्थी जो पात्र हैं, उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिली है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दूसरी खुराक पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, देश एक अरब वैक्सीन खुराक देने के करीब पहुंच चुका है, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशकों के साथ देश भर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पर चर्चा की और समीक्षा की।

Exit mobile version