Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म के आरोपी सहित दो अभियुक्तों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार को थाना लाइनपार में दुष्कर्म के आरोपी (Rape Accused) सहित दो अभियुक्तों पर इनामी घोषित किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

थाना लाइनपार में थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव गढ़ी तिवारी निवासी बंटी के खिलाफ एक युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी बंटी की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये, ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

वहीं थाना लाइनपार में रामगढ़ थाना क्षेत्र के शेखूपुरा निवासी अमर सिंह के खिलाफ 3 वर्ष पहले चोरी तथा अन्य मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। काफी प्रयासों के बाद यह आरोपी भी गिरफ्तारी नहीं हो सका।

एसएसपी आशीष तिवारी ने काफी समय से फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Exit mobile version