Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी समारोह में खाना खाने के बाद 15 बीमार

Food Poisoning

Food Poisoning

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान के केवरा गांव के पंडो बस्ती में शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 15 लोगों की तबीयत (Food Poisoning)  बिगड़ गई जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बताया जाता है कि शादी समारोह में खाने के बाद इन लोगों को उल्टी दस्त होने लगा। सभी लोगों को भैयाथान अस्पताल में ले जाया गया। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों की हालत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बीमारों में बच्चे भी शामिल हैं।

डॉक्टरों के उपचार के बाद अब सभी खतरे से बाहर हैं और सभी को इलाज के बाद कुछ देर अस्पताल में ही रखा जाएगा। उसके बाद घर भेज दिया जाएगा।

वहीं डॉक्टर ने बताया कि शादी में बहुत संख्या में आये लोगो के लिए सुबह से खाना तैयार कर लिया जाता है जो गर्मी की वजह से जल्द खराब हो जाता है जिसे खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) का मामला सामने आता है। इन लोगों को परामर्श दिया गया है कि जिस तरह से गर्मी पड़ रहा है, उसमें बाहर के खाने से बचे और ज्यादा से ज्यादा पानी पीए, लू से बचे।

Exit mobile version