Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छह माह के लिए जिला बदर किए गए 15 गुंडे

Jila Badar

jila badar

प्रतापगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के 15 शातिर गुंडों को छह माह तक के लिए जिला बदर किया गया है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ल ने सोमवार यह आदेश जारी किया है।

जो गुंडे जिला बदर हुए है उनमें थाना मानधाता अन्तर्गत ग्राम चंघईपुर के मुक्तदीर सुत शमीम, थाना नवाबगंज ग्राम सिंदुराईपुर के रजनलाल लोधी सुत शिव बालक व टिकियामऊ कुसुवापुर के राजू सरोज सुत कल्लू सरोज, थाना फतनपुर ग्राम साढ के विजय राज पाण्डेय सुत उमाशंकर पाण्डेय व प्रशान्त पाण्डेय सुत विजय राज पाण्डेय, थाना रानीगंज ग्राम सवैया के मो0 सईद सुत रईस।

थाना कंधई ग्राम दोहरी तकिया के करामू सुत बाबू, थाना कुण्डा ग्राम बरई के नूरे सुत महबूब, थाना उदयपुर ग्राम उछापुर के मनोज कुमार गौड़ सुत बाबूलाल गौड़, थाना लालगंज ग्राम सराय संग्राम सिंह के सजन लाल गौतम सुत कल्लू, थाना मानिकपुर ग्राम कुशाहिल डीह के संजय सुत हरीलाल।

थाना पट्टी ग्राम बेलारामपुर के निशाकान्त यादव सुत बच्चालाल, थाना फतनपुर सुरवामिश्रपुर के अवधेश कुमार यादव सुत रघुवीर यादव व थाना हथिगंवा ग्राम चिरैया महेंवा मोहनपुर के संजय सुत जगन्नाथ और शंकर लाल सुत जगन्नाथ के नाम शामिल है।

Exit mobile version