Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

15 मई राशिफल: वृष-वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

Zodiac

Zodiac

15 मई राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे। बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृष- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मानसिक संतुष्टि रहेगी।

मिथुन- आज आपका दिन ठीक रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। सुबह उठकर अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, दांपत्य संबंध बेहतर होंगे।

कर्क- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है।

सिंह- आज बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या- आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे, इससे आपके बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला- आज सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। धन को अनावश्यक बर्बाद न करें। उधार दिए हुए धन के वापस मिलने की उम्मीद कम है, इसलिए उधारी देने से बचें।

वृश्चिक- आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु- आज आपका दिन ठीक रहेगा। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। परिवार सहित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर- आज आपका दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आज दूसरों से उम्मीद न ही रखें, तो अच्छा होगा।

मीन- इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।

Exit mobile version