Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई के कांदीवली में चोरों का सिर मुंडवाकर नंगे कराई परेड, 15 लोगों पर मामला दर्ज

मुंबई के कांदीवली में चोरों का सिर मुंडवाकर नंगे कराई परेड

मुंबई के कांदीवली में चोरों का सिर मुंडवाकर नंगे कराई परेड

मुंबई। कांदीवली पश्चिम के कचपड़ा इलाके में चोरों के सिर मुंडवा गया। इसके बाद कपड़े खुलवाकर गलियों में घुमाने के मामले में 15 लोगों पर केस दर्ज कराया है। कांदीवली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों को चोरों को पुलिस को सौंपना चाहिए था। दोनों चोरों की पहचान अक्षय और विकास के रूप में हुई है।

पीएम मोदी ने विश्व की प्रथम विद्युतीकृत डेढ़ किमी लंबी मालगाड़ी को दिखायी हरी झंडी

ये दोनों बुधवार देर रात एक घर में चोरी के लिए घुसे थे। वहां से एक मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये नकद चुराए, लेकिन स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक कमरे में रखा गया और वहां उनसे मारपीट की गई, उनके कपड़े खुलवाए गए । इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपियों से गुनाह कबूलवाया और उसका वीडियो बनाया।

पुलिस अब वीडियो में दिख रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। उस शख्स की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है, जिसने वीडियो बनाया। कांदीवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि हम उस आदमी को गिरफ्तार करेंगे जिसने कानून को अपने हाथ में लिया।

Exit mobile version