• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बनाए जा रहे 15 अस्थायी चिकित्सालय

Writer D by Writer D
14/10/2025
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, राजनीति
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या: दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) को अविस्मरणीय और पूर्णतः सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अयोध्या में पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार दीपोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 15 अस्थायी चिकित्सालय बनाए जा रहे हैं। साथ ही संपूर्ण मेला क्षेत्र में 10 स्थानों पर चौबीसों घंटे एंबुलेंस की तैनाती की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर इस वर्ष नौवें संस्करण के दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन में एक-एक व्यक्ति के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि दीपोत्सव (Deepotsav) के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। सभी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाएं, पैरामेडिकल स्टाफ और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

इन स्थानों पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस

कंट्रोल रूम, श्री राम जन्मभूमि परिसर, श्री हनुमानगढ़ी, श्री कनक भवन मंदिर परिसर, पक्का घाट, बंधा तिराहा (वीणा चौराहा), हनुमानगुफा (श्री राम कथा संग्रहालय), साकेत पेट्रोल पंप, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और श्री नागेश्वर नाथ मंदिर पर एंबुलेंस हर समय मौजूद रहेंगी।

तीन प्रमुख अस्पतालों में 50 बेड आरक्षित

1. स्वशासी राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या नगर में 20 बेड आरक्षित।

2. जिला चिकित्सालय अयोध्या (पुरुष) में 20 बेड आरक्षित।

3. श्री राम चिकित्सालय अयोध्या में 10 बेड आरक्षित।

इन 15 स्थानों पर बनाए जा रहे अस्थायी प्राथमिक उपचार केंद्र

कंट्रोल रूम (साकेत डिग्री कॉलेज के सामने), श्री राम जन्मभूमि निकास द्वार, श्री राम जन्मभूमि निकास द्वार (पीएफसी), श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, बंधा तिराहा (विकास प्राधिकरण कार्यालय), पक्का घाट (08 बेड अस्थायी चिकित्सालय), श्री नागेश्वरनाथ मंदिर, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमानगुफा (श्री राम कथा संग्रहालय), अंतर्राष्ट्रीय बस स्टॉप अयोध्या धाम, कारसेवकपुरम, दशरथ महल, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, कनक भवन मंदिर परिसर और झनकी घाट पर चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं।

अन्य जनपदों से आएंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें

दीपोत्सव (Deepotsav) में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और सुल्तानपुर जनपदों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें भी अयोध्या पहुंचेंगी। ये टीमें संपूर्ण आयोजन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी।

Tags: deepotsav
Previous Post

दिवाली पर सिर्फ इतने ही घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे… इस राज्य में जारी हुई गाइडलाइन

Next Post

मुख्यमंत्री ने कहा — युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का सार्थक प्रयास है कुमाऊं महोत्सव

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल, जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

08/02/2026
Tourist Lodge
उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण

08/02/2026
A modern apparel park is being developed on 175 acres.
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

08/02/2026
7500 cow shelters to become cattle food security hubs
उत्तर प्रदेश

7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब

08/02/2026
Road Cutting
राजनीति

रोड कटिंग लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर में सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

08/02/2026
Next Post
CM Dhami inaugurated the Kumaon Dwar Festival in Haldwani

मुख्यमंत्री ने कहा — युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का सार्थक प्रयास है कुमाऊं महोत्सव

यह भी पढ़ें

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, होली तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन

03/11/2021
Rohan Mirchandani

Epigamia के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी की हार्ट अटैक से मौत, 42 की उम्र में निधन

22/12/2024
कोविड सेंटर में सांप

मप्र : कोविड केयर सेंटर में निकला 6 फिट लंबा जहरीला सांप, मचा हड़कम्प

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version