Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

15 हजार का इनामी जीशान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

arrested

arrested

कानपुर। शासन के निर्देश पर पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश तेज कर दी है और सोमवार को कर्नलगंज पुलिस ने 15 हजार के इनामी जीशान (Zeeshan) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। गिरफ्तार जीशान से पूछताछ के बाद पुलिस अब गिरोह के अन्य बदमाशों की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जीशान शातिर अपराधी शाहिद पिच्चा का बहनोई है।

कर्नलगंज पुलिस ने कई अपराधिक मामलों में फरार चल रहे शातिर जीशान खान को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। जीशान रंगदारी समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की मदद से दबिश देकर दबोच लिया। अब गिरफ्तार जीशान से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य बदमाशों की भी तलाश शुरू कर दी है।

एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जीशान रंगदारी वसूलने समेत अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। इसके साथ ही 15 हजार का इनामी बदमाश है। शातिर अपने पैतृक आवास बांसमंडी निजामुद्दीन कम्पाउण्ड थाना अनवरगंज का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कानपुर देहात बॉर्डर के बारा जोड़ टोल से गिरफ्तार किया है। कर्नलगंज थाना प्रभारी बलराम मिश्रा, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कास्टेबल बलवेन्द्र, स्वाट टीम प्रभारी दरोगा विजय दर्शन शर्मा, हेड कांस्टेबल शहबाज खान, हेड कांस्टेबल अब्दुल सलीम, कांस्टेबल अरविन्द सिंह और अजय गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

Exit mobile version