Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंडोनेशिया में थर्ड वेव के कारण 1500 मौतें रोज हो रही दर्ज, अमेरिका के 67% प्रदेशों के लिए चेतावनी

वॉशिंगटन. दुनियाभर में बुधवार को कोरोना के 6 लाख 57 लाख नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 10,096 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई और 4 लाख 34 हजार लोग ठीक हुए।

आज के आंकड़ों को लेते हुये अब दुनिया में कोरोना के कुल केस 19.66 करोड़ हो गए हैं। अब तक 42.02 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 17.80 करोड़ लोगों ने इसे मात दी है। सबसे ज्यादा रिकवरी भारत में हुई है। यहां अब तक कुल 3.06 करोड़ लोग इससे ठीक हुए हैं।

UP फतह के लिए दिल्ली में BJP का मंथन, सांसदों को मिले अहम निर्देश

वैक्सीन के दोनों डोज़ वालों को घर पर रहने की जरूरत नहीं – ब्रिटेन

इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले नागरिकों को 16 अगस्त से क्वारैंटाइन होने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के रोजाना के मामलों में गिरावट के बावजूद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बता दें कि ब्रिटेन में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को यहां 27 हजार 734 मामले दर्ज किए गए और 91 लोगों की इससे मौत हुई।

देश में कोरोना के मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी हुई, रिकवरी दर बढ़कर 97% हुआ  

अमेरिका के 67% प्रदेशों में कोरोना के ज्यादा केस

संयुक्त राज्य में लगभग 67 प्रतिशत प्रदेशों में कोरोना वायरस पर्याप्त और उच्च दर के बीच फैला हुआ है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के साथ-साथ स्कूलों में मास्क का इस्तेमाल करने की सिफारिश के एक दिन बाद इस आशय की चेतावनी जारी की।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बाढ़ से 9 लोगों की मौत, उप राष्ट्रपति नायडू ने मदद का भरोसा दिलाया

तीसरी लहर का केंद्र बना इंडोनेशिया

कोरोना की तीसरी लहर से इंडोनेशिया में रोजाना 1500 लोगों की मौत हो रही है। इसे देखते हुए जुलाई की शुरुआत से अब तक करीब 19 हजार विदेशी नागरिक इंडोनेशिया को छोड़कर जा चुके हैं। बुधवार को भी 47 हजार 791 कोरोना मरीज सामने आए और 1,824 संक्रमितों की इससे मौत हुई।

स्पेन में पांचवीं लहर

स्पेन में पांचवीं लहर से एक हफ़्ते में 98 लोगों की मौत हुई। उससे पिछले सोमवार को 50 लोगों की और दो हफ्ते पहले 32 लोगों की मौत हुई थी।

Exit mobile version