• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजय मिश्रा बने गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त, 16 IPS के ताबदले

Writer D by Writer D
29/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवगठित पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, आगरा व प्रयागराज में पुलिस आयुक्तों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार देर रात हुई इस तैनाती से पुलिस महकमे में 16 आईपीएस अफसर इधर से उधर (Transfer) किए गए।

इसके तहत प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईजी रैंक के अफसर अजय मिश्रा को गाजियाबाद, जेल विभाग में आईजी प्रीतिंदर सिंह को आगरा और बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा को प्रयागराज का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी व नोएडा के पुलिस आयुक्त हटाए भी गए हैं। वाराणसी में प्रतिनियुक्ति से लौटे एडीजी अशोक मुथा जैन को पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को नोएडा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी व नोएडा के पुलिस आयुक्त क्रमश: ए सतीश गणेश व आलोक सिंह को लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। ये दोनों अफसर कमिश्नरी के गठन से ही अपने जिलों में तैनात थे। नव गठित पुलिस कमिश्नरेट में जल्द डीसीपी की तैनाती किए जाएंगे।

तरुण गाबा अब लखनऊ के आईजी

सचिव गृह तरुण गाबा लखनऊ रेंज के आईजी बनाए गए हैं। प्रयागराज रेंज के आईजी राकेश सिंह बरेली रेंज के आईजी बनाए गए हैं। चंद्र प्रकाश द्वितीय को प्रयागराज रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज जी को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा को बहराइच का एसपी बनाया गया है। बहराइच के एसपी केशव चौधरी को अपर पुलिस आयुक्त, आगरा के पद पर भेजा गया है। प्रयागराज के एसएसपी शैलेंश पांडेय को मथुरा और मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में सेनानायक बनाया गया है।

नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह 13 जनवरी 2020 को नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद से ही तैनात थे। लक्ष्मी सिंह नोएडा की दूसरी पुलिस आयुक्त बनी हैं। इसी तरह वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद से वहां के पुलिस आयुक्त थे। यह दोनों अफसर डीजीपी मुख्यालय में तैनात किए गए हैं। नव गठित पुलिस कमिश्नरेट में अभी किसी डीसीपी की तैनाती नहीं की गई है। जल्द ही कुछ और अफसरों के तबादले किए जाएंगे।

Tags: 16 ips transferIPS TransferLucknow NewsTransfer in up
Previous Post

आशनाई में हुई युवक की हत्या में फरार तीन आरोपित गिरफ्तार

Next Post

गोमती रिवर फ्रंट घपले में शिवपाल यादव की भूमिका की शुरू हुई पड़ताल, CBI ने मांगी परमिशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बालकनी में ये पौधे लगाएं तो बढ़ सकती है सुख-समृद्धि, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें जरूरी नियम

13/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Main Slider

आशा भोसले के निधन पर दुनियाभर में शोक, बॉय जॉर्ज बोले— ‘आपकी आवाज रेशम जैसी थी’

13/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम ने बच्चों को दी सीख- परिश्रम करो, इसी से मिलती है मंजिल

13/04/2026
राजनीति

बंगाल चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा, महिला सुरक्षा पर अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला

13/04/2026
Next Post
River Front

गोमती रिवर फ्रंट घपले में शिवपाल यादव की भूमिका की शुरू हुई पड़ताल, CBI ने मांगी परमिशन

यह भी पढ़ें

babri masjid demolition case

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में CBI अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल

08/01/2021
accident

ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

12/12/2020
arrested

अवैध शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, पांच लीटर शराब बरामद

20/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version