Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विदेश में नौकरी के नाम पर 17 युवकों से 16 लाख ठगे

Fraud

fraud

मेरठ। विदेश में नौकरी के सपने दिखाकर 17 युवकों से 16 लाख रुपये की ठगी (Cheated) का मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़ित युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी राशिद पुत्र फारुख बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बिजली के पोल लगाने का कार्य करता है। वहां उसकी पहचान सिकंदराबाद निवासी कासिम अंसारी से हुई।

कासिम ने उसे दुबई और सऊदी अरब में टैक्सी ड्राइवर और होटल में काम दिलाने की बात कही। इसके बाद 17 युवकों से 16 लाख रूपये लिये। पीड़ित ने बताया कि कासिम ने धोखाधड़ी करके फ्लाइट का फर्जी टिकट और फर्जी वीजा दिया। इसका पता चलने पर जब वह कासिम के पास गया और इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

राशिद ने आरोप लगाया कि ठगी (Cheated) की इस साजिश में कासिम का भाई इमरान और साला अफसार भी शामिल है। पीड़ित युवक ने एसएसपी से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की।

Exit mobile version