Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानलेवा गर्मी! हीटस्ट्रोक से यूपी बेहाल, लू ने ली 166 लोगों की जान

heat

heat

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा हो चली है। लगातार रिकॉर्ड बनाते पारे और लू-लपट (Heat Wave) ने नौतपा के छठे दिन बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 166 लोगों की जान ले ली। 48 डिग्री के साथ बुलंदशहर सबसे गर्म जिला रहा। दिन तो दिन, रातें भी खूब गर्मा रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुलंदशहर इससे पहले 1978 में गर्म हुआ था, उस दौरान 48.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ था। इसी तरह अभी तक के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो काशी मई में इतनी गर्म कभी नहीं रही। वहीं लखनऊ भी इस सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को लू (Heat Wave)  की चपेट में आया। यहां पर पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी रात गर्म रही और पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी में गर्मी से 166 मौतें

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गर्मी और लू (Heat Wave)  से 47 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में 72 लोगों की जान चली गई। इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेड कांस्टेबल, तीन रेलकर्मी, होमगार्ड और इंजीनियर भी शामिल हैं।

Sex Scandal: भारत आते फंसे प्रज्वल रेवन्ना अरेस्ट

प्रयागराज में 11, कौशांबी में नौ, प्रतापगढ़ में एक, गोरखपुर में एक बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। अंबेडकरनगर में लू लगने से चार की मौत हुई है। श्रीवस्ती व गोंडा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। झांसी में भी लू लगने से बीमार हुए छह लोगों की मौत हुई है। गाजियाबाद में एक नवजात समेत चार, आगरा में तीन, रामपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में एक-एक की मौत हो गई।

कल के लिए अनुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं पश्चिम यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में लू और गर्म रात होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

सर्वाधिक गर्म शहर

शहर तापमान
बुलंदशहर
48
प्रयागराज
47.7
झांसी
47.4
कानपुर
46.8
उरई
46.4
आगरा
46.0
चुर्क
45.6
हरदोई
45.5
Exit mobile version