Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उप्र में कोरोना के 16,740 नये मामले, 15 हजार से अधिक लोग हुए रोगमुक्त

corona

corona

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले आये हैं। वहीं एक दिन में 15,757 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। महामारी पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में टीकाकरण का कार्य तेजी से जारी है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,76,98,882 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,17,262 सैम्पल भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 15,757 तथा अब तक 18,13,485 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 96,642 एक्टिव मामले हैं, जिनमें 94,002 लोग होम आइसोलेशन में हैं। लगभग 1.5 प्रतिशत लोग ही अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 जनवरी को एक दिन में कुल 22,28,668 डोज दी गयी है, जिनमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,36,373 डोज दी गई। प्रदेश में शुक्रवार तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14,29,87,142 लोगों को पहली डोज दी गई जो उनकी जनसंख्या का 97 प्रतिशत है।

18 वर्ष से अधिक उम्र के 9,42,33,071 लोगों को दूसरी डोज दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 63.92 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 74,59,772 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 53.23 प्रतिशत है। अब तक 7,11,288 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

चुनाव में लगें कर्मियों को दी जा रही प्रीकॉशन डोज

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रीकॉशन डोज के संबंध में गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार प्रीकॉशन डोज लेने वाले लोगों को यदि हाल ही में कोविड का संक्रमण हुआ हो, तो वे स्वस्थ होने के तीन महीने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है।

निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुए उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार निर्वाचन के लिए जाने वाले कर्मचारी अपनी दूसरी डोज के 90 दिन पूरे होने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते हैं।

भाजपा के रामशरण का प्रचार करेंगे पुत्र गायक जुबिन नौटियाल

उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Exit mobile version