Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश में 24 घंटों में कोरोना के 16,862 केस दर्ज, 379 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के नए मामलों में आज गिरावट देखने को मिली है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 862 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 379 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, कल देश में 18 हजार 987 मामले दर्ज हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 19 हजार 391 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 3 हजार 678 हो गए हैं। देश में अबतक तीन करोड़ 33 लाख 82 हजार 100 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। देश में अबतक कोरोना से चार लाख 51 हजार 814 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के विभाजन के इतिहास को स्मरण रखना जरूरी : भागवत

देश में 14 अक्टूबर तक कुल 58,88,44,673 सैंपल्स की जांच की गई, जिनमें से 11,80,148 का 14 अक्टूबर को टेस्ट किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, देश में अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 97 करोड़ 14 लाख 38 हजार 553 डोज़ दी गई। पिछले 24 घंटे में 30 लाख 26 हजार 483 कोविड वैक्सीन की डोज़ दी गई।

Exit mobile version