Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चर्च में प्रार्थना के दौरान हुए धमाके में 17 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

Naxalites carried out IED blasts in Bijapur

Naxalites carried out IED blasts in Bijapur

कांगो। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के एक चर्च (Church) में 15 जनवरी को धमाका (Blast) हुआ। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने इस ब्लास्ट के पीछे ISIS के सहयोगी संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) का हाथ होने की आशंका जताई थी।

कासिंदी टाउन के एक चर्च में लोग प्रार्थना के लिए इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शी जूलियस कसाके ने बताया- मैं चर्च के बाहर से गुजर रहा था। तभी धमाका हुआ। मैं और आसपास के कई लोग मदद करने के लिए चर्च के अंदर भागे। वहां हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। कई लोग बेसुध पड़े थे तो कई दर्द से चीख रहे थे। कई लोगों के हाथ-पैर टूटकर अलग हो गए थे।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स एंटोनी ने कहा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को पकड़कर सजा दी जाएगी। फेलिक्स 2018 से कांगो के राष्ट्रपति हैं।

हाईकोर्ट में दिनदहाड़े सीनियर वकील को गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

UN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में कांगो में 370 से ज्यादा लोगों ने ADF के हमलों में जान गंवाई है। साथ ही सैकड़ों लोग किडनैप भी हुए हैं।

Exit mobile version