Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी की 17 सदस्यीय टास्क फोर्स NEP लागू करने के लिए बनाएगी कार्ययोजना

लखनऊ। यूपी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) को अमली जामा पहनाने का कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के लिए 17 सदस्यीय टास्क फोर्स  गठित कर दी है।

यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ- सतीश द्विवेदी को सह अध्यक्ष बनाए गए हैं। बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को मंजूरी  दी थी।

यह टास्क फोर्स राज्य में एनईपी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रोडमैप तैयार करेगी। ताकि राज्य शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। छात्र अधिक रोजगारपरक बन सकें।

शिक्षा मंत्रालय ने मांगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पिछले 3 साल का ब्योरा

टास्क फोर्स में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के अलावा डॉ. जीसी त्रिपाठी, अध्यक्ष (उप्र राज्य उच्च शिक्षा परिषद), रेणुका कुमार, ACS, बेसिक शिक्षा विभाग, एस राधा चौहान, ACS प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा, मोनिका एस गर्ग, ACS, उच्च शिक्षा विभाग, आराधना शुक्ला, ACS, माध्यमिक शिक्षा विभाग, अनिल स्वरूप, पूर्व सचिव भारत सरकार, अशोक गांगुली, पूर्व अध्यक्ष CBSE भी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिये नई शिक्षा नीति से जुड़े प्रश्न के उत्तर

प्रो. विनय पाठक, कुलपति, एकेटीयू, लखनऊ, वाचस्पति मिश्र, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, वीपी खंडेलवाल, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा भी इस टास्क फोर्स में सदस्य नामित किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मोहन, प्रो. निशी पांडेय तथा डॉ. अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। विजय किरण आनंद, महानिदेशक, सर्व शिक्षा अभियान टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे।

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी है, वह गेम चेंजर होगी। लगभग 35 वर्षों के अंतराल के बाद देश में एक सुधरी हुई शिक्षा नीति आई है, जो शिक्षा प्रणाली को मजबूत करेगी।

Exit mobile version