Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने पांच बच्चों की मां संग किया सामूहिक दुष्कर्म

rape

rape

झारखंड। दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों को तलाशा जा रहा है।

सुरक्षा बलों का पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने में हो रहा है इस्तेमाल : महबूबा मुफ्ती

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पति ने बताया कि उनके गांव में हर मंगलवार को बाजार लगती है। वह रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में नशे में धुत खड़े 17 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। साथ ही, उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी।

चीन को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने की है चिनफिंग की चाहत: पोंपियो

पीड़िता ने बताया कि वह दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पहचानती है, लेकिन बाकी आरोपियों को पहचानने से उसने इनकार कर दिया। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version