Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

18% hike in DA announced in Punjab.

18% hike in DA announced in Punjab.

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मंत्री अमन अरोड़ा के मुताबिक, 17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत DA दिया जाएगा।

फिलहाल इन कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। नई घोषणा के बाद उनके DA में सीधे 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जिससे वेतन में भी इजाफा होगा।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन और महंगाई भत्ता देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

त्योहारों से पहले DA में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। इससे उनके मासिक वेतन में वृद्धि होगी और आने वाले समय में सरकार की ओर से कर्मचारियों को लेकर अन्य घोषणाओं पर भी नजर रहेगी।

Exit mobile version