• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 18 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
01/04/2025
in क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
18 people died in blast in firecracker factory

18 people died in blast in firecracker factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बनासकांठा । गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। जिस समय ये हादसा हुआ, फैक्ट्री के अंदर 30 मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है। फैक्ट्री के अंदर लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम जुटी है।

बनासकांठा में डीसा कस्बा है। मंगलवार सुबह नौ बजे यहां पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) से धमाके की आवाजें सुनाई देने लगीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पटाखा फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही थीं। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीम को दी गई।

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि फैक्ट्री के अंदर दीवारें ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। टीन शेड बिखरे हुए हैं। धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक,धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्लास्ट से इलाका दहल गय़ा।

जिस फैक्ट्री (Firecracker Factory) में हादसा हुआ है, उसका नाम दीपक ट्रेडर्स है। यहां पटाखे बनाए जाते थे। हादसे के बाद फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया है। मौके पर डीएम माहिर पटेल मौके भी पहुंचे हैं। ये पता लगाया जा रहा है कि इस फैक्ट्री को पटाखा बनाने का लाइसेंस मिला था या नहीं। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

नोएडा के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लाई भीषण आग, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी के मुताबिक, इस हादसे में फैक्ट्री का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबे में अब भी कुछ लोग दबे हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Tags: Firecracker factoryGujarat newsNational news
Previous Post

झुमके से नहीं अब नाथ कॉरिडोर से है बरेली की पहचान- सीएम योगी

Next Post

250 से अधिक परियोजनाओं से बदलेगी अल्पविकसित व मलिन बस्तियों की सूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय

09/05/2026
Arms & Explosive Recovered
क्राइम

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

09/05/2026
Next Post
More than 250 projects will change the face of slums

250 से अधिक परियोजनाओं से बदलेगी अल्पविकसित व मलिन बस्तियों की सूरत

यह भी पढ़ें

arrested

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में आरिफ गिरफ्तार

04/08/2022
अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा

अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पुख्त

08/09/2020
दादा-दादी को बैठने में होगी आसानी, नई WagonR में दरवाजा खुलते ही आपकी ओर मुड़ जाएगी सीट

दादा-दादी को बैठने में होगी आसानी, इस गाड़ी में दरवाजा खुलते ही आपकी ओर मुड़ जाएगी सीट

19/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version