Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से 18 लोग घायल, एक गंभीर

cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

राजधानी दिल्ली के आजादपुर में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से 18 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हादसा आजादपुर नयी सब्जी मंडी के पास लालबाग झुग्गी बस्ती में हुआ। यहां 25 गज के एक मकान में कथित रूप से अवैध सिलेंडर गैस भरने के दौरान अचानक आग लग गयी। आग लगने के बाद उसमें विस्फोट से आसपास के कई मकान चपेट में आ गये। दीवार गिरने से कई लोग मकान के मलबे में दबकर घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेज दी गयी। तीन दमकल की गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लोग किताबों में इतिहास पढ़ते हैं पर हमारे जवानों ने 1971 के युद्ध में इतिहास रचा : राजनाथ

उन्होंने बताया कि घायलों को जहांगीरपुरी बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version