Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण गर्मी के चलते स्कूल में बेहोश हुईं 18 छात्राएं, मचा हड़कंप

Heat Stroke

Heat Stroke

बेगूसराय। देशभर में भीषण गर्मी (Heat) का सितम जारी है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं लेकिन बिहार में अभी भी पढ़ाई चल रही है। बुधवार को, बिहार के बेगूसराय में भीषण गर्मी (Heat Stroke) के बीच चल रही स्कूलों में पढ़ाई के चलते छात्राएं स्कूलों में बेहोश हो गईं।

दरअसल, मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी (Heat Stroke) की वजह से करीब 18 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री के पार है, भीषण गर्मी होने के बावजूद सभी विद्यालय खुले हुए हैं।

मध्य विद्यालय मटिहानी में 10 बजे के करीब अचानक स्कूली छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं। इसके बाद प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह के द्वारा पहले विद्यालय में ही ORS का घोल दिया गया लेकिन इसके बावजूद बेहोश होने का सिलसिला जारी रहा, जिसके बाद सभी छात्राओं को इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल 14 छात्राओं का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी है विद्यालय में पंखे भी हैं बिजली के साथ-साथ जनरेटर की व्यवस्था की गई है इसके बावजूद गर्मी की वजह से छात्राएं बेहोश होने लगीं। विद्यालय में प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन हालत बिगड़ने के बाद सभी बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रचंड गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इस दिन भारत में दस्तक देगा मानसून

बच्चों के बीमार होने की सूचना पर परिजन अस्पताल और स्कूल पहुंचने लगे जिस वजह से 10 बजे के बाद विद्यालय में मध्यान भोजन खिलाकर बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि सरकारी गाइडलाइन के विपरीत जाकर उन्होंने छुट्टी दी है। सरकार का तुगलकी फरमान है भीषण गर्मी में भी स्कूल खुला हुआ है। वहीं इलाज कर रहे अस्पताल के चिकित्सक राहुल कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से बच्चियां बेहोश हुई हैं। फिलहाल ग्लूकोज और ओआरएस का घोल बच्चों को दिया जा रहा है और सभी का इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version