• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेयरी फार्म में लगी भीषण आग, 18000 गायों की जिंदा जलकर मौत

Writer D by Writer D
14/04/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Dairy Farm

18000 cows burnt alive in dairy farm fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास स्थित एक डेयरी फार्म (Dairy Farm) में विस्फोट और आगजनी से करीब 18000 गायों (Cows) की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कई घंटे मेहनत करनी पड़ी। हादसे में एक शख्स भी झुलस गया। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

USA टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट सोमवार को टेक्सास के डिमिट (Dimmitt) में साउथ फोर्क डेयरी फार्म (Dairy Farm) में हुआ था। शुरू में किसी को अंदाजा नहीं था कि यह इतना विकराल रूप ले लेगी। लेकिन दिन बीतने के साथ जब मवेशियों के शव निकलने शुरू हुए तो लोगों की आंखें फटी रह गईं। बताया गया कि देर शाम तक 18 हजार के करीब गायों की मौत हो चुकी है।

अधिकांश गायें होलस्टीन और जर्सी गायों का मिश्रण थीं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विस्फोट की शुरुआत कैसे हुई। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि यह किसी उपकरण में आई खराबी से हो सकता है। आग के कारणों की जांच टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी करेंगे।

हादसे को लेकर डिमिट के मेयर रोजर मेलोन ने कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि ऐसा हादसा पहले कभी यहां हुआ है। यह एक दिल दहलाने वाली त्रासदी है।’ वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने तेज आवाज सुनी और फिर कुछ ही देर बाद धुएं के गुबार को उठते हुए देखा।

असद के जनाजे में पहुंच सकती है शाइस्ता, अलर्ट मोड पर पुलिस

फायर ब्रिगेड टीम के एक अधिकारी ने बताया कि इस आगजनी में कोई भी इंसान हताहत नहीं हुआ है। डेयरी फार्म (Dairy Farm) का एक कर्मचारी अंदर फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। हालांकि, वो गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Tags: # world newsamerica Newsinternational Newstexsas news
Previous Post

असद के जनाजे में पहुंच सकती है शाइस्ता, अलर्ट मोड पर पुलिस

Next Post

‘… हम हेवन में मिलेंगे’, सतीश कौशिक की बेटी का पापा के नाम इमोशनल खत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
Next Post
Satish Kaushik

'... हम हेवन में मिलेंगे', सतीश कौशिक की बेटी का पापा के नाम इमोशनल खत

यह भी पढ़ें

devid warner

शारजाह में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई को मिली आसान जीत

05/10/2020
saharanpur

सहारनपुर में लाखों की लूट, घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया

25/12/2020
CBSE Examination

CBSE को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किए हुआ तीन माह से ज्यादा समय बीत

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version