Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

19 अगस्त राशिफल: आज इन पर बरसेगी कान्हा की कृपा

Horoscope

Horoscope

19 अगस्त राशिफल (Horoscope)

मेष- आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा।

वृष- आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगे। आपका हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा।

मिथुन- आज आपका दिन खास रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

कर्क- आज आपको ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहा है। आज वाहन चलाते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है।

सिंह- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षकों का साथ मिल सकता है

कन्या- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा।

तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा।

वृश्चिक- आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिये आज के दिन करियर में नया बदलाव होगा।

धनु- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। यात्रा के योग है।

मकर- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है।

कुंभ- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

मीन- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है।

Exit mobile version