Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया AMU, 2 कर्मचारी घायल

AMU

aligarh muslim university

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैंपस में फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 2 कर्मचारियों पर फायरिंग की गई। घटना के बाद AMU सुरक्षाकर्मियों ने 2 हमलावरों को पकड़ लिया है। इसके अलावा फायरिंग के दौरान घायल दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोली चलते ही आस-पास मौजूद सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए और हमलावरों को तुरंत धर दबोचा। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है।

जब AMU के कैंटीन में तड़तड़ाई थीं गोलियां

पिछले साल सितंबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू (JNU) मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया था। जनाकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे। जब कैंटीन संचालक ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी।

यह वारदात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास स्थित कैंटीन के बाहर हुई थी। आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी। बताया गया कि कैंटीन के विवाद को लेकर यहां पहले भी लड़ाई और फायरिंग हो चुकी है।

इससे पहले भी AMU में हो चुकी है फायरिंग

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में गोलीबारी का मामला 2018 में भी सामने आया था। तब कैंपस के आरएम हॉल में फायरिंग हुई थी। इस घटना में दो छात्र घायल हुए थे। दोनों घायल छात्र सगे भाई थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बताया गया था कि कुछ दबंग छात्र अन्य छात्रों से तीन लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे।

जब रंगदारी देने से मना किया तो दबंगों ने छात्रों पर चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया था। आरोप यह भी लगा था कि दबंग छात्र जबरन कुछ छात्रों को जिन्ना प्रकरण को लेकर चल रहे धरने पर बिठाना चाहते थे। मना करने पर उन्होंने पीड़ितों को गोली मार दी।

Exit mobile version