Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग में 2 की मौत, 19 झुलसे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला बिल्डिंग की 20 मंजिला इमारत में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 18वें मंजिल पर लगी है। अभी तक 19 लोगों के जलने की खबर है। सभी को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के ताड़देव इलाके की 20 मंजिला इमारत कमला सोसायटी की 18वीं मंजिल पर यह आग लगी है। आग की भीषण स्थिति को देखते हुए इसे लेवल 4 की आग कहा गया है। दमकल की 13 गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

आग से फैले धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। अभी तक 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रशासन ने 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 3 लोगों की हालत क्रिटिकल है और उन्हेैं ICU में रखा गया है। बाकी 12 लोग सामान्य जख्मी हैं और उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है।

इनके अलावा, 4 गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो का इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 5 एंबुलेंस को तैनात किया गया है। फिलहा आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version