Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

VVIP इलाके में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस बिश्नोई के 2 शूटर गिरफ्तार

Alert of major terrorist attack in Delhi

Alert of major terrorist attack in Delhi

नई दिल्ली। राजधानी के वीवीआईपी इलाके वसंतकुंज के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) की खबर है। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश लॉरेंस गैंग ( Lawrence Bishnoi Gang) के शूटर्स बताए जा रहे हैं। इनमें से एक नाबालिग है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ (Encounter) में पकड़े गए दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं। इन शूटर्स के पर कई पुराने कई मुकदमें दर्ज हैं।

ये दोनों 3 दिसंबर 2023 को पंजाब के एक पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा (Former MLA Deep Malhotra) के पंजाबी बाग स्थित घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे।

ISIS की बड़ी साजिश का खुलासा, NIA की 41 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

बताया जा रहा है कि दोनों ने गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के कहने पर इस काम को अंजाम दिया गया था। गोल्डी ने पूर्व विधायक को धमकी के वॉइस नोट भेजे थे और बाद में वसूली के लिए भी फोन किए थे।

Exit mobile version