• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताश के पत्तों की तरह ढह गई 2 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में कई लोग दबे

Writer D by Writer D
07/02/2026
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
2-storey building collapses in Kota

2-storey building collapses in Kota

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के कोटा शहर से एक बड़ा हादसा सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार में एक 2 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर (Building Collapse) गिर गई है। घटनास्थल पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की कई टीमें मौजूद हैं। कई लोगों के मलबे में दब होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि 4 से 5 व्यक्तियों का रेस्क्यू कर लिया गया है, बाकी को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:45 बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार में एक निर्माणाधीन 2 मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह (Building Collapse) गई। इससे इलाके में हड़कंप मचा गया। स्थानीय लोगों तुरंत स्थिति को संभालते हुए 4 से 5 लोगों को मलबे से बाहर निकला और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची, जिससे रेस्क्यू तेजी से नहीं हो सका। फिलहाल, मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग हादसे का शिकार हुई वह निर्माणाधीन थी। दो मंजिल का निर्माण लगभग पूरा हो गया था, जबकि अब भी काम जारी थी। बिल्डिंग में ‘दिल्ली नॉनवेज’ नाम का एक रेस्टोरेंट भी था, जिसमें घटना के वक्त कई ग्राहक और करीब 10-12 लोगों का स्टाफ मौजूद था।

पांच से छह लोगों का रेस्क्यू कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत बचाव टीम के अलावा लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूरे इलाके की बिजली काट दी है। फिलहाल, पुलिस अभी इस घटना पर बात करने को तैयार नहीं है।

Tags: building collapse
Previous Post

जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन

Next Post

सीएम योगी के विजन ने बदली किस्मत, रामपुर में जनता दर्शन बना जीवनदायिनी राहत केंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
Parashurama Jayanti
Main Slider

परशुराम जयंती के दिन करें इन मंत्रो का जाप, जीवन में बढ़ा जाएंगी खुशियां

10/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर इस रंग के पहने कपड़े, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

10/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन करें तिजोरी से जुड़े ये उपाय, बढ़ेगी समृद्धि

10/04/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

10/04/2026
Next Post
Janta Darshan becomes a life-giving relief center in Rampur

सीएम योगी के विजन ने बदली किस्मत, रामपुर में जनता दर्शन बना जीवनदायिनी राहत केंद्र

यह भी पढ़ें

वेंकैया नायडू Venkaiah Naidu

देश में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : वेंकैया नायडू

11/11/2020
Mushroom Broccoli Soup

सर्दियों में करें पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकली सूप का सेवन

20/12/2025
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा पर कसा शिकंजा, 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्की का आदेश

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version