Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण आग में 20 गोदाम जलकर खाक हुए, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

Fire

Fire

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल यहां आग (Fire) के चलते 20 गोदाम जलकर खाक हो गए हैं। इस आग के चलते भारी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही  है।

घटना पुणे के गंगाधाम चौक इलाके की है। जहां रविवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जहां आग (Fire)  लगी, वहां बिस्किट, सीमेंट, मोल्डिंग और इलेक्ट्रिकल आइटम, फर्नीचर और सजावटी सामान के गोदाम थे, जो आग की चपेट में आ गए। सभी गोदाम आग (Fire)  के चलते तबाह हो गए और लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

गोदामों में आग लगने के बाद यह भड़कती चली गई और मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग की 22 गाड़ियां भी आग पर समय रहते  काबू नहीं पा सकीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Exit mobile version