• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यौनशोषण के मामले में 20 साल की सजा

Writer D by Writer D
23/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट की एक अदालत ने अनुसूचित जाति की बालिका के यौन शोषण मामले में आरोपी को 20 वर्ष कारावास (Imprisonment) और एक लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

अभियोजन पक्ष और पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते घटना के 42वें दिन पीड़िता को न्याय मिल गया है वहीं आरोप पत्र दाखिल होने के मात्र 27 दिन बाद विशेष न्यायाधीश ने इस मामले में फैसला सुनाया है।

अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद और विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बीती 10 अप्रैल को पहाड़ी थाने में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति ने नांदी गांव के निवासी मुन्ना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार घटना के दिन मुन्ना उसके खेत में भूसा व गेहूं का भाड़ा लेने गया था। खेत से चलते समय आरोपी ने वादी की पुत्री को टैक्टर में बैठा लिया और उन्हें सड़क से बैठाने की बात कहकर भाग आया। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ अश्लील हरकते की और 500 रुपये का लालच देते हुए हरकतों के बारे में किसी से न बताने की बात कही। इसके बाद लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।

पुत्री के शोषण और जातिगत उत्पीड़न का उलाहना देने के लिए वह लोग आरोपी के घर गए तो वहां भी उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया गया और प्रार्थना पत्र देने पर धमकी दी गई।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर मात्र 15 दिन में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। आरोप पत्र दाखिल होने के मात्र 27 दिन बाद बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीले सुनकर विशेष न्यायाधीश विनीत नारायण पाण्डेय ने इस मामले में सोमवार को निर्णय सुनाया। जिसमें धारा 5(ड)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत दोषसिद्ध होने पर आरोपी मुन्ना को 20 वर्ष कारावास (Imprisonment) और एक लाख रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। इस प्रकार घटना के 42वें दिन पीड़िता को विशेष न्यायाधीश के द्वारा न्याय प्रदान किया गया।

Tags: Chitrakoot newscrime news
Previous Post

फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहा सिपाही गिरफ्तार

Next Post

सीएम के कार्यक्रम के बाद व्यापारी से लूटे पांच लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
loot

सीएम के कार्यक्रम के बाद व्यापारी से लूटे पांच लाख

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार

कुछ लोग सिर्फ जुबान चलाते है जिन्हें न काम का अनुभव और न ही रुचि है : नीतीश

13/10/2020
UP Vidhansabha

चुनाव से पहले हट सकते हैं इन जिलों के DM, कमिश्नर की भी बदल सकती है जिम्मेदारी

15/03/2023
Office

इस तरह करें अपने ऑफिस का निर्माण, सफलता चूमेगी कदम

23/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version