Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

PPS Transfer

PPS Transfer

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डिप्टी एसपी रैंक के 206 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का तबादला (Transfer) कर दिया है। इस बड़े फेरबदल के तहत राजधानी लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन डिप्टी एसपी भी प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है, जबकि लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात विकास कुमार जायसवाल को उनकी जगह मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, गोरखपुर में तैनात उदय प्रताप सिंह द्वितीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बनाया गया है, और लखनऊ से सतीश कुमार राय का तबादला मेरठ में पीएसी (PAC) की छठवीं वाहिनी में कर दिया गया है।

लखनऊ कमिश्नरेट में नए अधिकारियों की एंट्री और कई की रवानगी

तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त अभय कुमार मल्ल को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, महोबा में तैनात गौरव उपाध्याय और अंबेडकरनगर में तैनात शुभम कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नया सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री सुरक्षा से पहले वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए राजेश कुमार सिंह को अब लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली है। इनके साथ ही कासगंज में तैनात शाहिदा नसरीन, रामपुर से अतुल कुमार पांडेय, कानपुर कमिश्नरेट से अभिषेक कुमार पांडेय, कानपुर से रंजीत कुमार, पीलीभीत से प्रतीक दहिया और नोएडा कमिश्नरेट से महेश त्यागी को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

मुख्यालय, एटीएस और पीएसी में भी बदलीं तैनातियां

राजधानी से कई अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण विंग और जिलों में भेजा गया है। लखनऊ में तैनात शिप्रा पांडेय को डीजीपी मुख्यालय में आईजी (कानून-व्यवस्था) के कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अनुष्का को लखनऊ से प्रयागराज स्थित पीएसी की चतुर्थ वाहिनी, सुरेंद्र शर्मा को बरेली में पीएसी की 8वीं वाहिनी, और वीरेंद्र विक्रम को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है।

विनय कुमार द्विवेदी को लखनऊ से मुजफ्फरनगर, राजकुमार सिंह द्वितीय को प्रयागराज कमिश्नरेट, और अनिद्य विक्रम सिंह को गाजीपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, अभिनव यादव द्वितीय को लखनऊ से आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) जैसी महत्वपूर्ण इकाई में भेजा गया है।

Exit mobile version