Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

21 दिसंबर राशिफल: मिथुन-सिंह का अच्छा बीतेगा आज का दिन

Horoscope

Horoscope

21 दिसंबर राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। बच्चों के स्कूल-कॉलेज से जुड़े कुछ कागज बनवाने पड़ सकते हैं।

वृष- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन- आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे।

कर्क- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

सिंह- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा।

कन्या- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको बस थोड़ा संयम रखने की जरूरत है।

तुला- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पाएगी। समाज में मान-सम्मान बढेगा।

वृश्चिक- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा।

धनु- आज बिजनेसमैन को काम में अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं।

कुंभ- आज दांपत्य संबंधों में दूरियां खत्म होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मीन- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके सारे जरूरी कामकाज पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए।

Exit mobile version