Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

21 जुलाई राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

मेष–  आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। संतान पक्ष की ओर से बुरी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को जॉब का कोई बेहतर ऑप्शन मिल सकता है। आप चीजों को देख-समझकर ही कोई फैसला ले। अगर आप साझेदारी का कोई काम कर रहे हैं, तो अच्छे परिणाम मिल सकते है।

वृष– आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन– आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर बीतेगा। इन दिनों मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। आज आपको लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क– आज आपके कार्य धीमी गति से होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

सिंह– आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन जीवनसाथी से आपको हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज विवादों में न पड़े, भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं, तो आपको अपने दोस्तों से राय जरूर लेना चाहिए।

कन्या– आज आपका दिन बेहतर रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में वृद्धि हो सकती है। अगर आप ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

तुला– आज आप को किसी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिए आपको खुद से कोशिशें करनी पड़ेंगी। आज जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय ना लें। नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक– आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज अच्छा रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको कारोबार में भी लाभ मिल सकता है।

धनु– आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जो लोग खान-पान के काम से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

मकर– आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। बिजनेस में कोई फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। अनियोजित खर्चों से परेशान रहेंगे।

कुंभ– आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरी में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन–  आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन राहत देने वाला रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है।

Exit mobile version