Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

21 अक्टूबर राशिफल: आज इन राशिवालों पर बरसेगी की लक्ष्मी कृपा

Horoscope

Horoscope

21 अक्टूबर राशिफल (Horoscope)

मेष- आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज आप दूसरे को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष- आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज आपको राजनीति से जुड़े किसी कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन- आज आपके घरेलू काम अच्छे से पूरे होंगे। आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यवसाय में साझेदारी से आप अतिरिक्त लाभ आर्जित कर सकते हैं।

कर्क- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

सिंह- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

कन्या- आज ऑफिस में आपको बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा।

तुला- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है।

वृश्चिक- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

धनु- आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। लोगों के साथ अधिक मेल-जोल रह सकता है।

मकर- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे।

कुंभ- आज कोई बड़ा फैसला करने के पहले आपको अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं, कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरे होने की उम्मीद लगा सकते हैं।

मीन- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।

Exit mobile version