Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हमजा से जसकीरत बनने की कहानी में सेंसर का दखल, ‘धुरंधर 2’ के 21 सीन्स पर चली कैंची

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2

अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर-2’ (Dhurandhar 2) अब 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को ‘ए’ प्रमाणपत्र देते हुए प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस मंजूरी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं रहा और फिल्म में कई अहम संशोधन किए गए हैं।

हिंसक दृश्यों पर चले 21 कट्स

रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म में कुल 21 प्रमुख संशोधनों में से चार पर विशेष बदलाव सुझाए। इनमें आंख फोड़ने, सिर काटने, लात मारने, सीमेंट ब्लॉक और हथौड़े से सिर पर वार जैसे हिंसक दृश्यों को संपादित किया गया। संशोधनों के बावजूद फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसके चलते इसे केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक ही देख सकेंगे। इसके अलावा उपशीर्षकों में नोटबंदी से जुड़ी तारीखों को ठीक किया गया है और सूचना पाठ में ‘लाहौर’ शब्द को ‘दिल्ली’ से बदला गया है।

6 मिनट घटी फिल्म की अवधि

सेंसर बोर्ड के निर्देशों के बाद फिल्म की भारतीय अवधि अब 3 घंटे 49 मिनट 36 सेकंड रह गई है, जबकि प्रमाणन के लिए सौंपे जाने के समय इसकी अवधि लगभग 3 घंटे 51 मिनट थी। कुल मिलाकर करीब 1.3 मिनट की फुटेज हटाई गई, जिससे भारतीय संस्करण विदेशी संस्करण (लगभग 3 घंटे 55 मिनट) से करीब 6 मिनट छोटा हो गया है।

फिल्म में ड्रग्स से संबंधित चेतावनी भी जोड़ी गई है। फिल्म ‘धुरंधर-2’ (Dhurandhar 2) को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और अब सेंसर से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है।

Exit mobile version