Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में कोरोना के 210 नये मामले आए, 186 हुए रोगमुक्त

corona in Uttar Pradesh

corona in Uttar Pradesh

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण के 210 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,80,64,137 सैम्पल की जांच की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि कल एक दिन में कुल 59,121 सैम्पल की जांच की गयी। विगत 24 घण्टे में 186 लोग तथा अब तक कुल 20,68,385 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,305 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10 जुलाई, 2022 को एक दिन में 40,517 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,95,738 तथा दूसरी डोज 14,43,46,052 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,36,477 तथा दूसरी डोज 1,25,15,250 दी गयी है।

e-पर्ची ने गन्ना माफिया की कमर तोड़ने का कार्य किया: सीएम योगी

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 82,90,475 तथा दूसरी डोज 64,70,313 दी गयी। कल तक 36,93,510 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,28,47,815 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Exit mobile version