• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP के 22 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, संजय शंकर पांडेय बनाए गए लखनऊ के जज

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को 22 न्यायिक अधिकारियों ( Judicial Officers ) का तबादला (Transfer) कर दिया है। जिला जज फतेहपुर संतोष राय को इलाहाबाद का नया जिला जज बनाया गया है। जिला जज बस्ती विनोद कुमार थर्ड को जिला जज बरेली, जबकि जिला जज प्रतापगढ़ संजय शंकर पांडेय को लखनऊ का नया जिला जज बनाया गया है। यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने जारी किया है।

संदीप जैन कानपुर के नए जिला जज बने

हाईकोर्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिला जज एटा संदीप जैन को जिला जज कानपुर नगर बनाया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहारनपुर अश्वनी कुमार त्रिपाठी का फर्रखाबाद इसी पद पर ट्रांसफर किया गया है। फतेहपुर के जिला जज संतोष कुमार राय को इलाहाबाद भेजा गया है। संदीप जैन का तबादला एटा से जिला जज कानपुर के पद पर किया गया है। उन्नाव के जिला जज हरवीर सिंह का ट्रांसफर फीरोजाबाद, जफीर अहमद को बदायूं से झांसी, भानू देव शर्मा को संभल से शाहजहांपुर, संजय शंकर पांडेय को प्रतापगढ़ से लखनऊ जिला जज के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

बतिता रानी सहारनपुर की नई जिला जज बनीं

प्रेसाइडिंग ऑफिसर मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल कन्नौज अजय कुमार श्रीवास्तव-द्वितीय को जिला जज कन्नौज के पद पर भेजा गया है। बतिता रानी, चेयरमैन एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल तृतीय व एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल-1 लखनऊ को सहारनपुर का नया जिला जज बनाया गया है। कमलेश कुच्छल प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी आगरा को बांदा का नया जिला जज बनाया गया है। जय प्रकाश पांडेय प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी मुरादाबाद को सहारनपुर का नया जिला जज बनाया गया है।

प्रतिमा श्रीवास्तव उन्नाव की नई जज बनीं

इसी तरह सुनील कुमार-फोर्थ प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट महराजगंज से जिला जज चंदौली, राज कुमार सिंह प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी मेरठ से जिला जज हरदोई, विजय शंकर उपाध्याय प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी बरेली को जिला जज एटा बनाया गया है।

सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, बिना खून बहाए खत्म करा दिया था कोल्ड वॉर

पंकज कुमार अग्रवाल प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट इलाहाबाद को बदायूं का जिला जज बनाया गया है। प्रतिमा श्रीवास्तव एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल यूपी–2 व थर्ड, लखनऊ को उन्नाव का जिला जज बनाया गया है। कुलदीप सक्सेना प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी गोरखपुर को बस्ती का जिला जज बनाया गया है।

प्रदीप कुमार सिंह प्रतापगढ़ के नए जिला जज बनाए गए

प्रदीप कुमार सिंह-द्वितीय प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट फैजाबाद को प्रतापगढ़ का नया जज बनाया गया है। इसी तरह संजय कुमार मलिक प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अलीगढ़ को सिद्धार्थ नगर का नया जज बनाया गया है। रणंजय कुमार वर्मा प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट औरैया को फतेहपुर का नया जज बनाया गया है। अनिल कुमार अष्टम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मैनपुरी को चंदौसी का नया जिला जज बनाया गया है।

Tags: judicial officers transferLucknow NewsPrayagraj Newstransfer
Previous Post

सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, बिना खून बहाए खत्म करा दिया था कोल्ड वॉर

Next Post

Ganesh Chaturthi: गजराज ने कुछ यूं किया गणपति का स्वागत, देखें वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

astronomy lab
उत्तर प्रदेश

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी ‘सुनीता विलियम्स’

18/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

18/02/2026
manuscripts
उत्तर प्रदेश

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

18/02/2026
Tap Connections
उत्तर प्रदेश

प्यास की राजनीति से उबरा बुंदेलखंडः 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

18/02/2026
CM Dhami
Main Slider

देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

18/02/2026
Next Post
Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi: गजराज ने कुछ यूं किया गणपति का स्वागत, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

Akshara Singh

अक्षरा सिंह की शॉर्ट ड्रेस फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस ने पूछा- पेंट कहां है?

29/07/2021
Gangster Act

जिला बदर और गैंगस्टर एक्ट में वांछित साथियों समेत गिरफ्तार

26/11/2021
Pension

गरीब बुजुर्गों को आधार से पेंशन भुगतान करने वाला पहला राज्य बना यूपी

16/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version