Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी की इस जेल में 228 सुहागिन कैदियों ने चांद को देख मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ

करवा चौथ

महिला कैदियों का करवा चौथ

लखनऊ नारी बंदी निकेतन में बुधवार की देर शाम खुले आसमान के नीचे सजायाफ्ता महिला कैदियों ने चांद का दीदार कर करवाचौथ का अपना व्रत तोड़ा। सुहागिन 228 महिला कैदियों ने गीत गाए और विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनसे दूर रह रहे पति के जीवन की लंबी आयु की प्रार्थना की। नारी बन्दी निकेतन लखनऊ की जेल अधीक्षक नयनतारा बनर्जी का कहना है कि एक साथ विधि-विधान से जेल के मैदान में चांद देखकर महिला कैदियों के द्वारा पूजा अर्चन करना पहली बार हुआ।

राजधानी लखनऊ के नारी बंदी निकेतन में बीते एक सप्ताह से जेल के अंदर का माहौल बदला बदला था। करवा चौथ के पर्व पर महिला कैदियों को व्रत रखना था। इसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू की। जेल अधीक्षक को 2 दिन पहले पूजन के सभी सामान लिख कर दिए गए। ज्यादातर महिला कैदियों ने नई साड़ी मंगाई, पूजन के सभी सामग्री मंगाई गई। जेल अधीक्षक नयनतारा बनर्जी का कहना है कि यह आयोजन जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों के लिए उनकी खुशी देखने के लिए वाली है। उनका पूजन और पूजन करने के तरीका देखकर ऐसा लगा कि यह कितनी खुश हैं।

CM योगी ने लापरवाही बरतने के आरोप में वाराणसी और बहराइच के उपायुक्तों को किया निलंबित

नारी बन्दी निकेतन की जेल अधीक्षक ने बताया कि, लखनऊ में आजीवन कारावास और फांसी की सजा से दंडित की गई महिला बंदी भी रखी जाती है। लंबी अवधि की सजा से दंडित पुरुषों को तो प्रदेश की पांच सेंट्रल जेल में रखा जाता है। लेकिन महिला बंदियों को रखने की यह प्रदेश की एकमात्र जेल है। जिसमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों से लाई गयी लंबी अवधि की सजा से सिद्धदोष महिला बंदी निरुद्ध की जाती है।

नारी बंदी निकेतन लखनऊ में कुल 232 सिद्ध दोष महिला बंदी निरुद्ध हैं। जिसमें 200 महिलाएं आजीवन कारावास की है। शेष 32 महिलाएं 10 वर्ष की सजा से दंडित हैं। 232 में से 228 महिला बंदी विवाहित हैं। शेष 04 अविवाहित हैं।

Exit mobile version