मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, 23 लोग घायल

देहारादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा (Road Accident) हो गया है। एक रोडवेज बस खाई (Ditch) में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया  है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

दोपहर 12 बजे के बाद हादसे की खबर सामने आई थी। बस के खाई (Ditch) में गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। तुरंत खाई में उतर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया गया।

Umesh Pal Murder Case: अतीक का नौकर गिरफ्तार, असद की गाड़ी में रखी राइफल, शूटरों को पहुंचाए पैसे

हालांकि खाई में उतर घायलों को निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला।

Exit mobile version