लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत भी किया गया है।
चंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया है। जितेंद्र विक्रम को SDM ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर भेजा गया है। लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर की जिम्मेदारी मिली है।
राजेश कुमार को SDM सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ और पुष्पेंद्र पटेल को SDM अमेठी से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर बनाया गया है। प्रतीक्षारत अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
विजय शंकर को SDM बिजनौर से कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया है। अभिनव कन्नौजिया को SDM अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय भेजा गया है।
बृजेश कुमार सिंह को ADM (नगर), मेरठ से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण और शिवानी सिंह को राजस्व परिषद, लखनऊ से ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन बनाया गया है। प्रेम चंद्र मौर्य को ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन से ADM (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ भेजा गया है।
रामजी मिश्रा को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से ADM (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को SDM गाजियाबाद से ADM (न्यायिक), हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को ADM (न्यायिक), हरदोई से ADM (प्रशासन), मुरादाबाद भेजा गया है।
बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय से ADM (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी और अनिरुद्ध प्रताप सिंह को ADM (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है।
किशुक श्रीवास्तव को ADM (नगर), अयोध्या से प्रतीक्षारत किया गया है। संगीता देवी को ADM (प्रशासन), मुरादाबाद से ADM (नगर), अलीगढ़ भेजा गया है। गंभीर सिंह को ADM (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ से इसी पद पर मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है।
नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से ADM (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ और आदित्य कुमार प्रजापति को ADM (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ से ADM (नगर), मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से उपनिदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है। वहीं मयंक कुंड को SDM हरदोई से SDM मुरादाबाद भेजा गया है।

