Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24 अक्टूबर राशिफल: इन तीन राशिवालों पर आज बरसेगी विशेष कृपा

Horoscope

Horoscope

24 अक्टूबर राशिफल (Horoscope)

मेष- आज दांपत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आज कारोबार में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से शुरुआत करेंगे। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका मन नया वाहन खरीदने का कर सकता है।

मिथुन- आज का दिन यात्रा में बितेगा। आपकी यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

कर्क- आज आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे । कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किए गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी।

सिंह- आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। साथ ही प्रतियोगिता जैसी स्थिति भी आज बन सकती है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे।

कन्या- आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं।

तुला- आज का दिन सुनहरे पल लेकर आएगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

वृश्चिक- आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं।

धनु- आज संतान से कोई खास खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

मकर- आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आज ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ- आज आपकी कई योजनाए समय से पूरी हो जाएगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

मीन- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस का काम आसानी से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

Exit mobile version