Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Lok Sabha Elections: छठे चरण में 11 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान

Voting

Voting

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के छठे चरण में छह राज्यों और दो केन्द्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को पहले चार घंटों (पूर्वाह्न 11 बजे) तक मतदान (Voting) औसतन 25.76 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।

पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वाधिक 36.88 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया जबकि ओडिशा में सबसे कम 21.30 प्रतिशत मत पड़े।

आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी हैं, मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिए मतदाताओं के लिए पेय जल और छाया के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान (Voting)प्रतिशत 11 बजे तक इस प्रकार रहा…..

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान (Voting) प्रतिशत

बिहार ………………………..23.67
हरियाणा………………………22.09
जम्मू-कश्मीर…………………23.11
झारखंड ……………………..27.80
दिल्ली…………………………21.69
ओडिशा……………………….21.30
उत्तर प्रदेश……………………27.06
पश्चिम बंगाल……………….36.88

चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शुरू होने के पहले चार घंटो तक राजधानी में 21.69 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी की उत्तर-पूर्व दिल्ली में जहां 11 बजे तक सबसे अधिक 24.49 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं चांदनी चौक में सबसे कम 18.55 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्वी दिल्ली में 22.41, नयी दिल्ली में 19.18, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 22.67 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली में 21.00 प्रतिशत और पश्चिम दिल्ली में 21.56 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Loksabha Elections Phase 6: यूपी में सुबह नौ बजे तक 12.33 प्रतिशत मतदान

ओडिशा विधान सभा के तीसरे चरण के मतदान में 42 सीटों पर 11 बजे तक 21.32 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आज दस जिलों में मतदान जारी है। पहले चार घंटों में देवगढ़ जिले में सबसे अधिक 24.00 प्रतिशत और नयागढ़ जिले में सबसे कम 19.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अंगुल में 22.85, कटक में 20.13, ढेंकनाल में 20.92, क्योंझर में 20.84, खुर्दा में 21.61, मयूरभंज में 21.24, पुरी में 21.64 और संभलपुर में 22.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

Exit mobile version