Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण आग से 25 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

Fire

25 houses burnt to ashes due to fierce fire

गुवाहाटी। गुवाहाटी के फटाशील आमबारी इलाके में शुक्रवार की रात लगी भयावह आग (Fire) में 25 घर जलकर राख हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात फटाशील आमबारी के जीएमसी कॉलोनी में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की दर्जनों टीमों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान लगभग 15 सिलेंडरों में विस्फोट होने की वजह से आग ने औऱ भी भयावह रूप ले लिया। आग बुझाए जाने तक 25 से अधिक घर पूरी तरह जलकर राख हो गये। इलाके में 70 परिवार रह रहे थे।

हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शार्ट-सर्किट या रसोईघर से आग लगी होगी। इस वजह से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच करते हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी मायूसी देखी गयी।

सिविल सेवा का मूल मंत्र ‘मैं नहीं, हम हैं’ : राष्ट्रपति मुर्मू

आग से प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। ठंड के मौसम में आसियाना जल जाने से लोग बेहद गमगीन हैं। कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन इस हादसे पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version