• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही थाने के इंस्पेक्टर सहित 25 जवान लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
24/07/2024
in सीतापुर, Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
line hajir

line hajir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एसपी चक्रेश मिश्रा ने एक बड़ा एक्शन लिया। यहां एसपी ने कमलापुर थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर तीन दरोगा और 22 सिपाहियों को एक साथ लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया। पुलिस की दो टीमें आपस में टकरा गई थीं जिसके बाद मौके पर खुद एसपी को पहुंचना पड़ा। जब फिर भी मामला सुलझा नहीं तो एसपी चक्रेश मिश्रा को यह बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस की एक टीम ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक, यह मादक पदार्थ किसी गैर प्रदेश या गैर जिले का था और सीतापुर पुलिस इसका गुडवर्क करना चाहती थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कमलापुर पुलिस (Kamlapur Police) पर इस गुड वर्क का मुकदमा लिखने को कहा, लेकिन कमलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया।

पुलिस की एक टीम लगातार दबाव बना रही थी। कमलापुर पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस की दोनों टीमों में काफी टकराव हो गया। इस टकराव के बाद सीतापुर पुलिस के मुखिया एसपी चक्रेश मिश्रा (SP Chakresh Mishra) खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन उनके खुद बीच में आने के बाद भी जब कोई बात नहीं बनी तो एसपी चक्रेश मिश्रा ने सबसे पहले इंस्पेक्टर कमलापुर चौकी इंचार्ज, मास्टर बाग कस्बा इंचार्ज और हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया। इसके बाद देर शाम एसपी ने एक दरोगा सहित 21 अन्य पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया।

सीतापुर पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस की दो टीमें आपस में टकरा गईं। देर रात एसपी मिश्रा खुद कमलापुर थाने पहुंचे और उन्होंने मामले को हल करना चाहा लेकिन जब बात ना बन पाई तो एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई कर दी। एक ही थाने में इतनी बड़ी कार्रवाई होने से सीतापुर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

नेपाल के काठमांडू में विमान हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी देने को तैयार नहीं है लेकिन एक बड़े पदाधिकारी के इतना बड़ा एक्शन लेने से हर तरफ पुलिस के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाती है।

Tags: crime newssitapur newssitapur policeup news
Previous Post

नेपाल के काठमांडू में विमान हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

Next Post

इस तरह से स्लेक्ट करें अपने लिए सैंडल, दिखेंगी परफेक्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Sandals

इस तरह से स्लेक्ट करें अपने लिए सैंडल, दिखेंगी परफेक्ट

यह भी पढ़ें

काशी दौरे पर PM ने की CM की तारीफ

काशी दौरे पर PM ने की CM की तारीफ, बोले- दूसरी लहर को ‘योगी के मॉडल’ ने किया काबू

15/07/2021
Rang Panchami

30 मार्च को खेली जाएगी देवताओं संग होली, जानें शुभ मुहूर्त

27/03/2024
AFG vs NED

AFG vs NED: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को हरा सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा

03/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version