Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

arrested

arrested

गोण्डा। एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म (Rape) के मामले में 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का मामला कुछ दिनों पूर्व सामने आया था। इसमें एक अभियुक्त को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा अभियुक्त रिजवान पुत्र बिलाई फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस दल बल के साथ उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। पुलिस ने एलाउंसमेंट कर कड़ी सूचना देते हुए कहा कि सरेंडर करो नहीं तो मकान जमींदोज कर दिया जाएगा। पुलिस के बुलडोजर का जादू कामयाब रहा।

देर शाम को पुलिस को चौपाल सागर के पास होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। इससे घबराए शातिर अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इसके एक अन्य साथी राजा को पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका था। इसने पुलिस टीम पर फायरिंग किया। जवाबी कार्यवाही में इसे गोली लगी है। घायल अवस्था में से गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version