Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Arrested

लखनऊ। वजीरगंज थाना की पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार (Arrested) किया है। न्यायलाय में पेशी के बाद वापसी लौटने के दौरान पुलिसकर्मियों को धक्का देकर अभियुक्त फरार हो गया था।

थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त को बलरामपुर हास्पिटल के पास से मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अविनाश तिवारी अलीगंज स्थित त्रिवेणी नगर का रहने वाला है। अभियुक्त एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। 13 जनवरी को पुलिस उसे न्यायालय में पेशी कराने के बाद वापस लौट रही थी, तभी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर अभियुक्त फरार हो गया था।

इसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। अभियुक्त के खिलाफ हजरतगंज सहित पांच थानों में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके अपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस और जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version