Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

26 मार्च राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

मेष- करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। बेहतर होगा अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में टांग ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

वृष- आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर होगा। फिर भी ठंड से बचने का प्रयास आवश्यक है।

मिथुन- आज कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। कारोबार में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपकी उन्नति हो सकती है।

कर्क- आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं।

सिंह- आपके लिए आज का दिन आमदनी के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। परिवार में भी प्रेम की गंगा बहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला- आज दिन की शुरुआत बेहतरी के साथ होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं बायोडाटा भेजने से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक- आज परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा।

धनु- आपके लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं। आपकी संतान को सुख मिलेगा।

मकर- आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। किसी खास काम में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको परिवार का सुख प्राप्त होगा।

कुंभ- आज आपको अपने परिवार की आवश्यकता होगी। वे आपके साथ खड़े रहेंगे। आपके हर काम में उनका साथ आपको मजबूती देगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी।

मीन- आज नए मकान और सम्पत्ति लेने का विचार कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यों में व्यवधान हो सकता है।

 

Exit mobile version