• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अष्टमी के दिन हादसा, 280 साल पुराने दुर्गा मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

Writer D by Writer D
30/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
280-year-old Durga temple struck by lightning

280-year-old Durga temple struck by lightning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज: जिले में नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन जिले में आस्था से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों की श्रद्धा को और भी गहरा कर दिया। आज यानी मंगलवार अचानक जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरी। तेज आवाज से पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए। बिजली किसी घर, पेड़ या खेत पर गिरने के बजाय सीधी जिले के ठठिया क्षेत्र के कस्बे में एक अति प्राचीन दुर्गा मंदिर (Durga Temple) के ऊपर गिरी। मंदिर की उम्र करीब 280 साल बताई जाती है।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग यह देखने के लिए मंदिर की ओर दौड़े कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हो गई, लेकिन वहां पहुंचकर जो दृश्य देखने को मिला, उसे श्रद्धालु माता की कृपा और बड़ा चमत्कार मान रहे हैं। दरअसल, मंदिर (Durga Temple)का सिर्फ ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि पूरी इमारत सुरक्षित रही। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि उस समय मंदिर प्रांगण में मौजूद दर्जनों श्रद्धालुओं को जरा भी आंच नहीं आई।

नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर हुई इस घटना ने भक्तों की आस्था को और गहरा कर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि यह बिजली (Lightning) किसी घर या भीड़भाड़ वाले स्थान पर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन माता की कृपा से मंदिर ने मानो अपने भक्तों को सुरक्षित कर लिया और आपदा टल गई। मंदिर (Durga Temple) से जुड़े पुजारी और स्थानीय लोग बताते हैं कि यह मंदिर लगभग तीन शताब्दी पुराना है और इसकी धार्मिक मान्यता दूर-दूर तक फैली है।

नवरात्रि पर यहां हर साल हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी अष्टमी के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ऐसे समय पर अचानक हुई यह प्राकृतिक घटना श्रद्धालुओं के लिए माता के चमत्कार के रूप में देखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। हालांकि, कोई जनहानि न होने से सभी ने राहत की सांस ली।

Tags: kannuj news
Previous Post

जल कर खाक हुआ सरस्वती टॉकीज, कुछ ही देर में शुरू होने वाला था शो

Next Post

युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
cm dhami

युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.86 करोड़ से अधिक, 9.19 लाख कालकवलित

13/09/2020

घाटी में लगी भीषण आग, 14 घर जलकर खाक

01/12/2021
CM Yogi

दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है उत्तर प्रदेश- सीएम योगी

22/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version